Home » दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, हाईकोर्ट ने ये कहा
उत्तर प्रदेश

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, हाईकोर्ट ने ये कहा

लखनऊ दोहरी नागरिकता मामले में  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR करने का आदेश आदेश दिया है।  शुक्रवार को लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। इसके बाद अब राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ गई है। यह मामला निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था।

यूपी सरकार की तरफ से वकील ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच CBI करे। इस पर जज ने मंजूरी दी। कहा कि एफआईआर करके मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रकरण की जांच CBI करेगी।

जानें क्या है मामला :  गौरतलब है  कि कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने यह याचिका दाखिल की थी। याची ने लखनऊ की विशेष एमपी/एमएलए अदालत के 28 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें  अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की उसकी अर्जी खारिज कर दी थी। याची ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। याची ने गांधी के खिलाफ भारतीय नागरिक संहिता, पासपोर्ट अधिनियम, आफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में गंभीर आरोप लगाये हैं।

Search

Archives