Home » रिकवरी एजेंट की सिर कूचकर हत्या, ऑफिस में मिला शव, छत तक फैले खून के निशान
उत्तर प्रदेश

रिकवरी एजेंट की सिर कूचकर हत्या, ऑफिस में मिला शव, छत तक फैले खून के निशान

लखनऊ । दादूपुर गांव में सोमवार रात प्रापर्टी कारोबारी और रिकवरी कंपनी के संचालक विवेक सिंह के कार्यालय में अयोध्या निवासी 32 वर्षीय कुनाल शुक्ला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने कुनाल की आंखे भी फोड़ दी थी। इसके बाद ऑफिस के सीसी कैमरे और डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) भी उखाड़ ले गए। सुबह नौकरानी जब सफाई करने पहुंची तो अंदर बेड पर कुनाल का खून से लथपथ शव मिला। खून के छीटें छत तक फैले थे। मृतक के भाई की सौरभ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Search

Archives