बहराइच। हरदी के एरिया गांव में मड़हे में भूसा भरते समय बुजुर्ग को सांप ने काट लिया। उसने सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में भरकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचा। इससे मरीजों के बीच अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है।
सोमवार शाम एरिया निवासी 60 वर्षीय बृजभान पांडे घर के अहाते से मवेशी को खिलाने के लिए भूसा भर रहे थे। पहले से छिपे बैठे जहरीले सर्प ने उनकी उंगली में काट लिया। उन्होंने पास में रखे चिमटे से सांप को पकड़ उसे डिब्बे में बंद कर लिया। उन्होंने सांप के काटने की जानकारी परिवारजन को दी। बुजुर्ग व सांप को जिला अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया है। उनकी हालत स्थिर है। इलाज कर रहे चिकित्सक के मुताबिक, सांप को देखने से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का बेहतर इलाज हो जाता है। बुजुर्ग को काटने वाला सांप जहरीला है, लेकिन अभी छोटा होने के कारण उसका जहर तेजी से नहीं फैला।







