Home » लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश-जयंत ने की गठबंधन की घोषणा
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश-जयंत ने की गठबंधन की घोषणा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट की और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!

इसके जवाब में जयंत ने भी एक्स पर कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई!

जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं! pic.twitter.com/gIViekBEvV

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सपा ने रालोद के लिए सात लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि की है।

Search

Archives