Home » भाजपा कार्यालय से फोन की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यालय से फोन की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। किदवई नगर में मौरंग मंडी चौराहे के नजदीक स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय से चोर ने कार्यालय प्रभारी का मोबाइल पार कर दिया। पुलिस ने चोर को सर्विलांस की मदद से दबोचकर जेल भेज दिया। क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी राज मणि के अनुसार युवक उनके कमरे में दाखिल हुआ। उसने अपनी समस्या बताकर मदद की गुहार लगाई। इस बीच कुछ और लोग भी आ गए, जिनसे वह बात करने लगे।

चंद सेकेंड के लिए वह दूसरे कमरे में गए, इसके बाद लौटै तो युवक गायब था। साथ ही टेबल पर रखा उनका फोन भी नहीं था। हनुमंत विहार पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल को चोर के साथ बरामद कर लिया।

Search