Home » धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर
उत्तर प्रदेश

धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर

हापुड़ । मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई थीं। जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी शिवम गोयल की फेस-1 में बिहारी जी लैमिनेट नाम से प्लाईवुड बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे फैक्ट्री खुलने से पहले ही लकड़ी के सामान में अचानक आग लग गई। लकड़ी और प्लाईवुड के बड़े भंडार के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलने के लगभग 20 मिनट बाद दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया जा रहा है। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों के अनुसार आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

Search

Archives