Home » पेट की आग बुझाने पैंथर की ये छलांग पड़ी भारी, मौत
उदयपुर

पेट की आग बुझाने पैंथर की ये छलांग पड़ी भारी, मौत

उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र की गुडली ग्राम पंचायत के नयातालाब क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तेंदुआ ;पैंथरद्ध ने ट्रांसफार्मर में छलांग लगा दी। करंट की चपेट में आने से पैंथर की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब तड़के लाइनमैन पैट्रोलिंग के लिए निकला था।
कुराबड़ सहायक अभियंता संतोष व्यास ने बताया कि रात करीब 12 बजे गुडली नयातालाब लाईन में खराबी की सूचना मिली थी। तड़के लाइनमैन विक्रम कुमार पेट्रोलिंग करने पहुंचे तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। निगम के ट्रांसफार्मर पर पैंथर चिपका हुआ दिखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कुराबड़ के रेंजर दिलीप गुर्जर को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर के शव को डीपी से उतारकर कुराबड़ रेंज ले जाया गया। तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाने के बाद राजकीय नर्सरी शिशवी में अंतिम संस्कार किया गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी जीव को अपना शिकार बनाने तेंदुआ ट्रांसफार्मर पर छलांग लगाया होगा, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Search

Archives