Home » दो करोड़ के रिश्वत मामले में गिरफ्तार एएसपी दिव्या मित्तल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर
उदयपुर

दो करोड़ के रिश्वत मामले में गिरफ्तार एएसपी दिव्या मित्तल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

उदयपुर। दो करोड़ के रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एएसपी एसओजी दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित रिसोर्ट पर यूआईटी ने बुलडोजर चलवा दिया है । यूआईटी ने रिसोर्ट पर 2 दिन पहले ही कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए नोटिस चस्पा किया था और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। दिव्या मित्तल ने उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर चिकलवास में फॉर्म 2016-17 में बनवाया था। करीब 51 हजार स्क्वायर फीट यानी 2 बीघा जमीन पर फार्म हाउस में अत्याधुनिक सुविधा युक्त बनाया गया। यूआईटी ने कार्यवाही करते हुए अब तक यहां पर 70 फीसदी ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि 51 स्क्वायर फीट पर फार्महाउस पर 5000 स्क्वायर फीट पर निर्माण की स्वीकृति थी। करीब 21 हजार स्क्वायर फीट पर एएसपी ने अपने रुतबे के दम पर यहां निर्माण करवा दिया था। कार्यवाही से दो दिन पहले यूआईटी ने नोटिस चस्पा किया था और किसी तरह का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।

Search