Home » पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान
खेल

पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

IPL 2025 के दूसरे क्वालिफायर में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS)) की टीम ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से धूल चटाते हुए IPL फाइनल में जगह बनाई। पंजाब किंग्स ने IPL के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम के पास पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। हालांकि, उसके लिए पंजाब को IPL फाइनल में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराना होगा।

पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा है। इस सीजन अय्यर ने न केवल अपनी कप्तानी में कमाल कर रहे है, बल्कि बल्ले से भी जोरदार तड़का लगा रहे हैं।  इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह मौजूदा सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंन अभी तक 16 मैचों में 54.82 के औसत और 175.80 के कमाल के स्ट्राइक रेट से 603 रन बनाए हैं। इसमें 43 चौके और 39 छक्के शामिल हैं।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान

  • 39* – श्रेयस अय्यर (पीबीकेएस), 2025
  • 38 – विराट कोहली (आरसीबी), 2016
  • 31 – डेविड वार्नर (एसआरएच), 2016
  • 30 – एमएस धोनी (सीएसके), 2018
  • 30 – केएल राहुल (पीबीकेएस), 2021

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर अब एक सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का कीर्तिमान ध्वस्त किया। मैक्सवेल ने IPL 2024 में पंजाब की ओर से खेलते हुए 36 छक्के जड़े थे।

IPL के एक सीजन में PBKS की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 38 – श्रेयस अय्यर (2025) *
  • 36 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)
  • 34 – क्रिस गेल (2019)
  • 34 – लियाम लिविंगस्टोन (2022)
  • 32 – केएल राहुल (2018)

Search

Archives