Home » रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, 14 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड
खेल

रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान, 14 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जो साल 2011 से लेकर अब तक अटूट था। ये कीर्तिमान आईसीसी रैंकिंग को लेकर है, जिसमें इस वक्त रोहित शर्मा छाए हुए हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद आईसीसी (ICC) ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। भले ही टीम इंडिया इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज भी हार गई हो, लेकिन रोहित शर्मा ने आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा के लिए ये उपलब्धि इसलिए और भी बड़ी है, क्योंकि वे पहली बार इस रैंकिंग में पहले पायदान पर  काबिज हुए हैं। इससे पहले वे दूसरे नंबर तक तो आए, लेकिन टॉप की कुर्सी से बाल-बाल चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और टॉप की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए।

अब रोहित शर्मा आईसीसी (ICC) की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। ​सचिन तेंदुलकर साल 2011 में जब 38 साल और 73 दिन की उम्र के थे, तब उन्होंने आईसीसी रैंकिंंग में टॉप किया था। वहीं बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे जब 38 साल और 182 दिन के हैं, तब उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर ​कब्जा जमाया है। रोहित और सचिन में फर्क बस इतना है कि रोहित ने ये कुर्सी वनडे में हासिल की है, वहीं सचिन ने साल 2011 में टेस्ट की रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर पहुंचे थे।

Search

Archives