india. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि शुबमन गिल की वापसी हुई है। जबकि ईशान किशन को बाहर बिठाया गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ







