Home » इस मामले में मोहम्मद सिराज ने एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे
खेल

इस मामले में मोहम्मद सिराज ने एमएस धोनी को भी छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जोरदार प्रदर्शन किया। ओवल टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया। पांच मैचों की ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। टीम इंडिया की इस जीत में मोहम्मद सिराज की भूमिका काफी अहम रही।

इस सीरीज में उन्होंने 185.3 ओवर गेंदबाजी की जहां उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ओवल टेस्ट मैच में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इस बीच ओवल टेस्ट मैच जीतने के बाद मोहम्मद सिराज ने विदेश में भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

विदेश में खिलाड़ी के तौर पर मोहम्मद सिराज के लिए यह 12वीं जीत थी। वहीं एमएस धोनी ने बतौर खिलाड़ी विदेश में 48 टेस्ट में से 11 मैच जीते थे। आपको बता दें कि सिराज ने घर से बाहर अब तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं। जहां उन्हें 10 में हार मिली और पांच मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। सिराज ने इस मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है। बुमराह ने भी अब तक विदेश में 12 टेस्ट मैच जीते हैं। ओवरऑल यह सिराज के लिए टेस्ट क्रिकेट में 22वीं जीत थी। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर ली है।

राहुल द्रविड़ के नाम है ये खास रिकॉर्ड- भारतीय प्लेयर के तौर पर विदेश में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ अपने करियर में विदेश में 93 में से 24 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। कोहली विदेश में 68 टेस्ट मैच खेले और वहां उन्हें 23 में जीत मिली।

ओवल टेस्ट मैच में सिराज ने चटकाए 9 विकेट- ओवल टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में उन्होंने 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 104 रन देकर 5 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने कुल 8 विकेट हासिल किए।

Search

Archives