Home » लियोनेल मेसी को मिली जान से मारने की धमकी
खेल

लियोनेल मेसी को मिली जान से मारने की धमकी

अर्जेंटीना  अर्जेंटीना की टीम को विश्व कप 2022 जीताने वाले स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जान को खतरा है। उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। यही नहीं हमलावरों ने 2 मार्च की देर रात उनके परिवार की दुकान पर हमला भी बोला है। हमलावरों ने उनकी दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में दुकान के शीशे टूट गए। बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद वहां एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था, मेसी हमें तुम्हारा इंतजार है।बता दें कि अर्जेंटीने के रोसारियो में मेसी के परिवार का एक सुपरमार्केट है। इस सुपरमार्केट पर ही दो बंदूकधारियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग के बाद दुकान के शीशे टूट गए। बदमाशों ने कुल 14 गोलियां दुकान के शीशों पर दागी है, जिससे काफी नुकसान हुआ है।जानकारी के मुताबिक इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। ये भी कहा गया है कि इस हमले का मुख्य उद्देश्य सिर्फ ध्यान आकर्षित करना था। राहत रही कि हमले के समय कोई सुपरमार्केट में उपस्थित नहीं था। ऐसे में इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर खंगालने शुरू कर दिए है।

Search