Home » दिग्गज अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में आखिरी बार की थी अंपायरिंग
खेल

दिग्गज अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में आखिरी बार की थी अंपायरिंग

क्रिकेट जगत के महान अंपायर हेरोल्ड ‘डिकी’ बर्ड का 92  की उम्र में निधन हो गया। बर्ड ने अपने करियर में 66 टेस्ट और 69 वनडे मैचों में अंपायरिंग की। अपने करियर में वह तीन वर्ल्ड कप के फाइनल में अंपायर की भूमिका में थे। अंपायर बनने से पहले वह काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर के एक प्रमुख बल्लेबाज थे। वह कुछ समय तक लीसेस्टरशायर की टीम का भी हिस्सा रहे थे। उनके निधन की खबर यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने दी।

यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अपने पीछे खेल भावना, विनम्रता और आनंद की एक विरासत छोड़ गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में मौजूद है। यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में डिकी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। क्लब के सभी लोग उन्हें बहुत मिस करेंगे, क्योंकि उन्होंने इस क्लब के साथ काफी समय बिताया है। इसके साथ ही यॉर्कशायर ने उन्हें इतिहास के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक के रूप में याद किया जाएगा।

क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिससे क्रिकेट जगत हमेशा याद करेगी। जब कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया 1983 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, तब डिकी बर्ड उस ऐतिहासिक मुकाबले के अंपायर थे।

बर्ड ने भारत के खिलाफ आखिरी बार की थी अंपायरिंग – बर्ड ने 1996 में अंपायरिंग से संन्यास लिया था। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में आखिरी बार अंपायरिंग की थी। उसी मैच में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए डेब्यू किया था। दोनों टीमों के बीच वो मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

 

Search

Archives