भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल मौजूदा सीरीज में मेजबान 1-2 से आगे चल रहे हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत चार बदलावों के साथ उतरा है।
फिलहाल बारिश के कारण मैच रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। यही वजह है कि समय से पहले लंच हो गया है। भारत ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन (25) और शुभमन गिल (25) क्रीज पर मौजूद हैं।







