Asia Cup 2025 में आज सुपर-4 राउंड में भारत का सामना पाकिस्तान से है। मुकाबले से पहले मैदान के बाहर का माहौल काफी गर्म है। क्रिकेट रणनीतियों के बजाय इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हैंडशेक विवाद की हो रही है। पिछली भिड़ंत के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी से शिकायत की थी। अब इस विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने एक टीवी चैनल पर अपना बयान दिया है।

हैंडशेक विवाद पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का सामने आया बयान, बोले- हाथ मिलाने में कोई बुराई नहीं…
‘खेल रहे हो तो पूरा खेलो’- अजहरुद्दीन ने इस विवाद को ज्यादा तूल देने से मना किया और कहा कि हाथ मिलाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हाथ मिलाने में कोई बुराई नहीं थी। जब आप मैच खेल रहे हो, तो सब कुछ पूरे मन से खेलो, चाहे हाथ मिलाना हो या कुछ और। मुझे समझ नहीं आता कि इसमें दिक्कत क्या थी।’






