Home » एशिया कप टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट : नौ से 28 सितंबर तक UAE में होगा आयोजन
खेल

एशिया कप टूर्नामेंट को लेकर बड़ा अपडेट : नौ से 28 सितंबर तक UAE में होगा आयोजन

Asia Cup 2025: पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है।

भारत – पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव की वजह से पुरुष एशिया कप पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे थे। इससे एशिया कप के होने को लेकर भी पेंच फंसा हुआ था, लेकिन अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है और बताया गया है कि एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई (UAE) की धरती पर होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की है कि पुरुषों का एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नकवी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक होगा। हम इसमें शानदार क्रिकेट देखने की उम्मीद करते हैं। इसका पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

बैठक में लिया गया अहम फैसला-  एशिया कप किस देश में आयोजित करवाया जाएगा। इसका फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल की 24 जुलाई को हुई बैठक में किया गया था। इसमें सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया था। अब भारत के मेजबान होने के नाते इसे न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया जा रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने 2027 तक केवल न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलने पर सहमति व्यक्त की है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सारे मैच दुबई में ही खेले थे।

Search

Archives