Home » Asia Cup 2025 : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मुकाबला कल, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन
खेल

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मुकाबला कल, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

एशिया कप 2025 में 22 सितंबर का दिन सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए रेस्ट डे रहा। आज कोई भी मैच नहीं खेला गया। वहीं आने वाले मैंचों की जीत के लिए टीम ने विचार-विमर्श किया। टूर्नामेंट में इस वक्त सुपर-4 स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सुपर-4 चरण का तीसरा मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 23 सितंबर को अबू धाबी में खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच है। इस मैच में हारने वाली टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा।

क्या होगी श्रीलंका की प्लेइंग XI? – श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग XI को लेकर बात करें तो वहां बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं श्रीलंका की। श्रीलंका ने पिछला मैच बांग्लादेश से खेला था, वहां उन्हें आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के लिए श्रीलंका की प्लेइंग XI में मथिसा पथिराना या महेश तीक्षणा की वापसी हो सकती है। उन्हें दुनिथ वेलालागे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पिछले मैच में वेलालगे का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, मथिसा पथिराना/महेश तीक्षणा , दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा

पाकिस्तान करेगा अपनी प्लेइंग XI में बदलाव- पाकिस्तान की प्लेइंग XI की बात करें तो वहां बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। साहिबजादा फरहान ने अब तक 4 मैचों में 132 रन बनाए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के कोच या कप्तान बैटिंग डिपार्टमेंट में कोई बदलाव करते हैं या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। वहीं उन्होंने पिछले मैच में हुसैन तलत को मौका दिया था। वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्हें इस मैच से बाहर किया जा सकता है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI-  सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Search

Archives