Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त घर में बप्पा की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक पूजन और सत्कार करते हैं। हालांकि बप्पा को घर में स्थापित करने से पहले कुछ विशेष बातों का ख्याल भी रखना जरूरी है। खासकर उनको जो पहली बार गणपति की स्थापना करना चाहते हैं। आइए जान लेते हैं कि गणेश जी की स्थापना घर में करते समय किन बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
0 मूर्ति स्थापना में रखें इन बातों का ख्याल
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के दौरान आपको नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- घर में गणेश जी की ऐसी मूर्ति आपको लानी चाहिए जो बैठी हुई मुद्रा में हो।
- भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति आपको घर लानी चाहिए जिसमें उनकी सूंड बाई ओर को हो। बाईं ओर सूंड वाले गणेश जी शांति और सुख-समृद्धि देने वाले माने जाते हैं।
- गणेश जी की ऐसी मूर्ति घर में आपको लानी चाहिए जिसमें उनका एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो। ऐसी मूर्ति घर में स्थापित करने से भगवान गणेश आप पर आशीर्वाद बरसाते हैं।
- गणेश जी की मूर्ति को घर में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में आपको स्थापित करना चाहिए। यह ईश्वर की दिशा कही जाती है, यहां गणपति की मूर्ति स्थापित करने से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है।
- गलती से भी आपको कभी भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति घर नहीं लानी चाहिए जो खंडित हो। इसलिए मूर्ति खरीदते समय बेहद सतर्कता बरतें।
- जितने दिनों तक घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित हो घर को गलती से भी खाली न छोड़ें।
- गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद रोजाना सुबह और शाम पूजा अवश्य करें।
- गणेश जी की पूजा करते समय इस मंत्र का जप जरूर करें- गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणमं/उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम।
गणपति जी की मूर्ति को स्थापित करते समय आप अगर ऊपर दी गई बातों का ख्याल रखते हैं तो सकारात्मक परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होते हैं। आपको बता दें कि गणेश स्थापना यूं तो 10 दिनों के लिए की जाती है लेकिन वर्तमान में लोग 3, 5 और 7 दिन के लिए भी बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करते हैं।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Today Studio एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।







