Home » दैनिक राशिफल 11 March 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 11 March 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 11-03-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
जिम्मेदारों से बहस विवाद से बचें। संस्थागत विषयों का ध्यान रखें। जिम्मेदारों और बड़ों का सानिध्य पाएंगे। चर्चा संवाद में तार्किकता बनाए रखेंगे।योजनाओं पर अमल बना रहेगा । लाभ पर फोकस रखेंगे। आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचेंगे।लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे। वाणिज्यिक मामले संवरेंगे। साहस संपर्क बढ़त पर रहेगा। विपक्ष से सजग रहेंगे। बहस से बचें। स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे। पेशेवर प्रयास बनाए रखेंगे। कामकाजी उपलब्धियां बल पाएंगी। सफलता प्रतिशत अच्छा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों को गति देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। बड़प्पन की सोच रखेंगे। चहुंओर बेहतर परिणाम पाएंगे। सक्रियता बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्योंं में सूझबूझ रखेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्य साधेंगे। सजगता दिखाएंगे। विभिन्न कार्योंं को प्राथमिकता में रखेंगे। बड़ा सोचेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
संग्रह संरक्षण और बचत पर ध्यान बनाए रखेंगे। अर्थ व्यापार के परिणामों से उत्साहित रहेंगे। प्रभावी प्रस्ताव मिलेंगे। कामकाजी लक्ष्यों को प्राथमिकता देंगे। धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी। पेशेवर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। महत्वपूर्ण कार्योंं में तेजी दिखाएंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। फोकस बनाए रखेंगे। मूल्यवान भेंट की प्राप्ति होगी। वाणिज्यिक क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कामकाजी श्रेष्ठता पर जोर बढ़ाएंगे। लाभ प्रतिशत ऊंचा होगा। अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी। साख सम्मान में वृद्धि होगी। धन संपत्ति बढ़ेगी। व्यक्तिगत प्रदर्शन पर जोर रहेगा। पेशेवर कार्योंं में सक्रियता दिखाएंगे। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। तेजी से विभिन्न कार्य पूरे करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। बड़े प्रयासों को गति देंगे। मामले पक्ष में रहेंगे। लक्ष्य साधने में सफल होंगे। पहल करने का भाव रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दीर्घकालिक निवेश में रुचि रहेगी। विभिन्न कार्योंं में जल्दबाजी से बचें। कार्य व्यापार में सावधानी बनाए रखेंगे। व्यापार में स्पष्टता बढ़ाएंगे। दिखावे में नहीं आएंगे। न्यायपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश रखेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे। दूर देश के मामले बनेंगे। आय अच्छी रहेगी। कार्य विस्तार के मौके बनेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कामकाजी प्रबंधन और वचन बनाए रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। साख सम्मान बढ़ेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। नवीन अवसर बढ़ेंगे। प्रलोभन से बचेंगे। उत्साह से काम लेंगे। बड़ा सोचेंगे। फोकस बनाए रखेंगे। पेशेवर लेनदेन में प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। आर्थिक विषयों में सक्रियता रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामले साधेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
करियर कारोबार में संवार आएगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। शुभता का संचार रहेगा। नेतृत्व का भाव रहेगा। पेशेवर गतिविधियों में वृद्धि होगी। अनुभवियों का सानिध्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्योंं में गति बनाए रखेंगे। इच्छित प्रस्ताव मिलेंगे। विविध प्रयास फलित होंगे। कामकाज में प्रबंधन बढ़ेगा। योग्यता प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्योंं में गति आएगी। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लाभ प्रतिशत संवरेगा। विभिन्न पेशेवर गतिवधियों में निसंकोच आगे बढेंगे। नीति नियम का पालन करेंगे। आर्थिक मामले संवरेंगे। श्रेष्ठ कार्योंं से जुड़ेंगे।बड़ी सोच से काम लेंगे। करियर व्यापार में शुभता रहेगी। उद्योग व्यापार में प्रभाव बढ़ाएंगे। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सहजता से करेंगे। लंबित योजनाओं में गति आएगी। अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। बड़ों का सानिध्य बनाए रखेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवस्था में विश्वास बनाए रखेंगे। पेशेवर मामलों में सावधानी बरतेंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। सफेदपोश धूर्त चालाकी दिखा सकते हैं। नए लोगों से सहज दूरी बनाए रखें। बड़ों की सूझबूझ का लाभ उठाएं। करियर व्यापार में स्थिति मिलीजुली रहेगी। आवश्यक कार्योंं की सूची बनाएंगे। समय प्रबंधन पर ध्यान देंगे। बजट से चलेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लंबित रह सकते हैं। धैर्य धर्म बनाए रखेंगे। बड़प्पन से काम लेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। साझा संवाद में तेजी रखें। कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी। व्यवस्था को बल मिलेगा। आय के स्त्रोत बेहतर बने रहेंगे। जोखिम उठाने की सोच रहेगी। आर्थिक मामलों में गति बढ़ाएं। लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी। सबसे तालमेल रखेंगे। नेतृत्व व प्रबंधन बेहतर होगा।निरंतरता अनुशासन रखेंगे। पेशेवर वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। उद्योग व्यापार को मजबूती देंगे। बड़े प्रयास सधेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
आवश्यक कार्योंं में संतुलित गति बनाए रखेंगे। लक्ष्य पर फोकस रहेगा। जीत के लिए प्रयासरत रहेंगे। समकक्षों को साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। श्रमशीलता में वृद्धि होगी। मेहनत से जगह बनाए रखेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी। जोखिम न लें। उधार से बचें। मितभाषी बने रहें। पेशेवर सकारात्मक प्रदर्शन रखेंगे। लेनदेन में सतर्कता बढ़ाएंगे। कारोबारी मामले संवरेंगे। सहयोग की भावना पर जोर रखेंगे।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कामकाज में करीबियों और मित्रगणों का सहयोग मिलेगा। उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे। रुटीन सम्हलेगा। समय प्रबंधन पर फोकस बढ़ाएं। लाभ एवं विस्तार के प्रयास संवरेंगे। ऊर्जा उत्साह से भरे रहेंगे। प्रभावपूर्ण व्यवहार रखेंगे। व्यवस्था पर भरोसा बढाएंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। सूझबूझ से धन और सम्मान दोनों पाएंगे। स्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। करियर व्यापार अपेक्षित सफलता पाएंगे।

Search

Archives