Home » दैनिक राशिफल 08 January 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 08 January 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 08-01-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
घर परिवार पर फोकस बना रहेगा। निजी गतिविधियों में गति लाएंगे। संबंधों में सहजता सजगता बनाए रखें। संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखेंगे। सुख सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे। अपनों से करीबी बढ़ेगी। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। प्रबंधन पर जोर देंगे। परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी। लंबित कार्यां में निरंतरता रखें। विनम्रता से काम लें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
साहस और पराक्रम बनाए रखेंगे। भेंट संवाद के अवसरो को भुनाएंगे। कार्यप्रदर्शन आकर्षक रहेगा। शुभ सूचनाओं को प्राप्त करेंगे। बंधु बांधवों से करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। सामिजक कार्यां में तेजी लाएंगे। मिलनसार और संवेदनशील बने रहेंगे। सभी के प्रति आदर सम्मान बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनाए रखने का प्रयास रखेंगे। वाणिज्यिक अवसर बढ़ेंगे। यात्रा संभव है। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सहकारी प्रयासों से जुड़ेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
घर परिवार में सुख सौख्य बनाए रहेंगे। अपनों के संग स्मरणीय पल साझा करेंगे। धन संपत्ति के विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। मेलजोल व संपर्क का दायरा बड़ा होगा। भेंटवार्ता में सहज रहेंगे। संस्कार परंपराओं को बल मिलेगा। परंपरागत कार्यां को बढ़ावा देंगे। कुल कुटुम्ब पर फोकस बढ़ाएंगे। आदर्शां का पालन करेंगे। सभी का सम्मान रखेंगे। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। संग्रह संरक्षण में रुचि रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चहुंओर सफलता बनाए रखेंगे। शुभकार्यां की रूपरेखा बनेगी। घर परिवार में सुखकर वातावरण रहेगा। सभी का मान सम्मान रखेंगे। रचनात्मक कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे। विनय विवेक और संवेदनशीलता से काम लेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। कला कौशल को बल मिलेगा। परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा। अपनों में परस्पर सामंजस्य बढ़ेगा। लाभ का प्रतिशत उूंचा रहेगा। अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। बचत पर जोर बढ़ाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर देश के कार्यां में गति आएगी। विभिन्न मामलों में धैर्य दिखाएंगे। खर्च निवेश पर नियंत्रण बनाए रखें। न्यायिक मामलों में धैर्य और विनम्रता बढ़ाए। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. पद प्रतिष्ठा पूर्ववत् रहेगी। नियम पालन में सहजता बढ़ाएं। अनजानों से सावधानी रखेंगे। लेन देन में स्पष्टता दिखाएं। सहयोग की भावना रखेंगे। अनुशासन अपनाएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बढ़ाएंगे। बजट को महत्व देंगे. दान में रुचि रहेगी। रिश्तों के प्रति सकारात्मकता रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक क्षेत्र में आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ाएंगे। करियर कारोबार के मामले पक्ष में रहेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को गति देंगे। तेजी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन प्रशासन संवार लेगा। लापरवाही से बचेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। जीत का भाव रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आत्म अनुशासन और उत्साह बनाए रहेंगे। प्रबंधन के कार्या को गति देंगे। विविध विषयों में उम्मीद से अच्छा रहेंगे। पेशेवरता पर जोर रखेंगे। आर्थिक सौदेबाज में अपेक्षित सफल होंगे। कारोबारी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे। क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। अवरोध स्वतः दूर होंगे। बजट पर ध्यान देंगे। योजना बनाकर खर्च करेंगे। कला कौशल बढ़ेगा। संतुलन बनाए रहेंगे। कार्य विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे। सत्ता से जुड़े विषयों को गति देंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
महत्वपूर्ण प्रयासों को बल मिलेंगा। दीर्घकालिक विषयों में गति आएगी। भाग्यबल से परिणाम पक्ष में बनेंगे। अड़चन अवरोध समाप्त होंगे। बड़ों का साथ समर्थन पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को गति देंगे। प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बनाए रहेंगे। सौदे समझौतों में सक्रियता आएगी। दीर्घकालिक योजनाओं को गति देंगे। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। शि़क्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी। मेलजोल बढ़ाने पर जोर देंगे। कामकाज की गति बढ़ाएंगे। विनम्रता व धैर्य रखेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे। सबको जोड़े रखने का प्रयास होगा। वाणी व्यवहार में सजग रहेंगे। खानपान में सुधार बना रहेगा। नीति नियमों पर भरोसा रखेंगे। जोखिम भरे मामले टालेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। संतुलन और सामंजस्य से आगे बढेंगे। कामकाज में धैर्य दिखाएंगे। आवश्यक कार्यां की सूची बनाएं। योजनानुसार आगे बढ़ने की सोच रखें। सोच विचारकर निर्णय लेंगे। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। अनुपालन अनुशासन रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। परिजनों की सुनें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर परिवार में प्रभाव बनाए रहेंगे। भेंट व संवाद में संकोच हटेगा। महत्वपूर्ण प्रयास बल पाएंगे। व्यवसायिक योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। व्यवस्था बेहतर बनाए रहेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। वार्ताओं में सहज रहेंगे। नेतृत्व क्षमता बल पाएगी। भूमि भवन के मामलों में सक्रियता आएगी। सामंजस्य बनाए रखेंगे। अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे। साझेदारी का प्रयास बढ़ेगा। उद्योग व्यापार में प्रभावी रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उचित जगह बनाए रखेंगे। पेशेवर पक्ष बेहतर रहेगा। नौकरी एवं सेवा व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाजी संबंधों पर फोकस बनाए रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत से जगह बनाएंगे। विपक्षियों पर अंकुश बढ़ाएं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे। तार्किकता से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक संबंधों को महत्व देंगे। कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे। बहकावे में न आएं। लोभ प्रलोभन से बचें। लेनदेन पर फोकस बढ़ाएं। उधार से बचें। अनुशासन बढ़ाएं।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्रों का साथ समर्थन बना रहेगा। अनुकूल वातावरण उत्साहित रखेगा। व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। सभी मोर्चां पर सक्रियता बनाए रहेंगे. प्रमुख कार्य गति लेंगे। प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। मामले लंबित रखने से बचें। अनुकूलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जुड़ाव का प्रयास रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रभाव बना रहेगा। भेंट मुलाकात आगे रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे।

Search

Archives