Home » दैनिक राशिफल 04 April 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 04 April 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 04-04-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
सहजता से कार्य आगे बढ़ाएंगे. साझीदारी के अनुबंधों में रुचि रहेगी. नेतृत्व कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. जल्दबाजी में निर्णय न लें. संपर्क बेहतर रहेगा. उद्योग व्यापार उम्मीद से अच्छा रहेगा. वचन के पक्के बने रहें. भूमि भवन के मामलों में तेजी आएगी. शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे. दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी. स्थायित्व बल पाऐगा.सबको साथ लेकर चलने का भाव रहेगा. प्रियजनों का साथ सहयोग बना रहेगा. फोकस बढ़ाएंगे. मित्र संबंधों में घनिष्ठता आएगी.

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सेवा कार्यों में सरलता बनाए रखेंगे. नौकरीपेशा अपेक्षित प्रदर्शन संवार पाएगा. स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएं. पेशेवर व्यवस्थाओं को मजबूती देंगे. जोखिम लेने से बचेंगे. लेनदेन में सतर्क रहेंगे. परिश्रम से परिणाम पाएंगे. न सफेदपोश लोगों से सावधान रहें. उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे. कामकाजी गति बेहतर बनी रहेगी. सहकर्मियों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. ठगे जाने की आशंका है. जल्दी बातों में न आएं. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे.

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्रों व साथियों का विश्वास जीतेंगे. आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में शुभता बढ़ेगी.बड़ों की सुनेंगे. पारिवारिक के मामलों में रुचि बढ़ाएंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. बड़ों का साथ उत्साह बढ़ाएगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे. अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा. परस्पर विश्वास बना रहेगा. चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा. सभी प्रभावित होंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में आगे रहेंगे.

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में मेलजोल की भावना बनाए रखेंगे. परिवार में मिलकर कार्य करेंगे. प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी. व्यक्तिगत विषयों रुचि बनी रहेगी. आय बढ़त पर रहेगी. मित्रों का साथ बढ़ेगा. फोकस बना रहेगा. बहस और अहंकार से बचें. सहजता से आगे बढ़ते रहें. निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें. निजता को बढ़ावा देंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. करीबियों की सुनेंगे. सुविधाओं पर ध्यान देंगे. रिश्तों में ऊर्जा रहेगी.

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाणिज्यिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. सामाजिक स्तर संवरेगा. रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा. साहस पराक्रम से काम लेंगे. सकारात्मकता बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे. सहकारिता में आगे रहेंगे. बंधुत्व भाव बढ़ेगा. सहोदरों से करीबी बढ़ेगी. आंकिक कार्या में रुचि रहेगी. विभिन्न कार्य समय पर पूरे करें.संपर्क संवाद पर जोर रहेगा. विवेक विनम्रता से आगे बढ़ें. धैर्य धर्म अपनाएंगे. अवसर पर बात कहेंगे. व्यस्तता बनी रहेगी. प्रभावशाली कार्यों पर ध्यान देंगे.

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर परिवार में अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. सभी से सामंजस्य बनाए रखेंगे. कीमती वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे. महत्वपूर्ण निर्णयों में तेजी रखेंगे. विभिन्न आयोजनों से जुड़ेंगे. उत्सव के अवसर बढ़ेंगे. धनधान्य बढ़त पर रहेंगे. परिवार में हर्ष आनंद रहेगा.भव्यता पर जोर रखेंगे. परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंध बल पाएंगे. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. सकियता साहस बनाए रखेंगे. मनोरंजक यात्रा संभव है.

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परंपरागत के साथ नवीन विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा बनारहेगा. भावनात्मक मामलों में सहजता बनाए रहेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक सृजनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे. शुभता का संचार रहेगा.श्रेष्ठ प्रस्ताव मिलेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. सुख सौख्य बढ़ेगा. लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे. करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे.

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
खर्च निवेश पर ध्यान रहेगा. रिश्तेदारों के व्यवहार एवं विचारों से प्रभावित रहेंगे. भेटवार्ता पर ध्यान देंगे. दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी. श्रेष्ठजनों से भेंट होगी. कामकाजी अवसर बने रहेंगे. व्यवस्था पर जोर दें. प्रभावशाली रहेंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. लेनदेन को बेहतर व स्पष्ट बनाएं. जल्दबाजी से बचें. पेशेवर प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. औद्योगिक योजनाओं को गति मिलेगी. दिखावे में न आएं. बड़ी सोच से काम लेंगे. खर्च पर नियंत्रण बनाए रखेंगे.

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाणी व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. आर्थिक वाणिज्यिक कार्यों में सामंजस्यता बढ़ेगी. मन के मामलों में मधुरता रहेगी. बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. सौदे समझौतों को साधने में सफल होंगे. रुके हुए मामले गति पाएंगे. नवीन विषयों में तेजी आएगी. करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. लेनदेन में धैर्य रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में सक्रियता बढ़ेगी. लाभ प्रतिशत संवार पर रहेगा. सजगता से कार्य पूरे करेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे.

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रशासन के विषयों में लाभ की संभावना बल पाएगी. अधिकारीवर्ग व जिम्मेदारों का सहयोग बना रहेगा. नीति नियमों का पालन करेंगे. समकक्ष और अधिकारी सहयोगी होंगे. कामकाजी आस्थावान बने रहें. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. करियर कारोबार के मामले सधेंगे.योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सहयोग का भाव रखेंगे. धैर्य धर्म बनाए रखेंगे. अर्थलाभ बेहतर रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेहेगा. स्पष्टता से काम लेंगे. साझा संबंधों में सुधार होगा.

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
भाग्य पक्ष संवार पाएगा. वाणिज्यिक कार्यों में गति आएगी. लबित योजनाओं के परिणाम संवरेंगे. लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे. बड़ों के सहयोग से इच्छित कार्य बनेंगे. व्यक्तिगत मामले गति लेंगे. अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. सहयोग का भाव रखें. अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. लोगों से तालमेल बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का साथ पाएंगे. प्रबंधन के विषयों पर जोर देंगे. चहुंओर उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे. व्यापार व्यवसाय बेहतर रहेंगे.

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अतार्किक योजनाओं के प्रलोभन में न आएं. पारिवारिक कार्य सधेंगे. व्यवस्थागत गतिविधियो में सजग रहें. लेनदेन में सहज रहें. स्वास्थ्य असहज रह सकता है. प्रबंधन संवारने पर जोर दें. सरलता से आगे बढ़ेंगे. नीति धर्म का पालन करें. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. धैर्यपूर्वक आगे बढेंगे. अनुशासन और अनुपालन अपनाएंगे. जिम्मेदारों से नजदीकी बढ़ाएं. सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे.खानपान और सेंहत देखें. अनिर्णय की स्थिति से बचें.

Search

Archives