Home » घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची। साहिबगंज जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती ग्राम में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यक्ति यहां अकेले ही रहता था। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों दरवाजे पर खून से लथपथ शव देखा तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में हुई। जांच में पता चला कि राजकुमार यादव अपने परिवार वालों से अलग यहां अकेले रहता था। आज सुबह मामले का खुलासा तब हुआ, जब आसपास के ग्रामीणों ने राजकुमार यादव के दरवाजे पर खून से लथपथ उसका शव देखा। स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना देने उपरांत घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।

हालांकि घटना के कारण का कुछ भी पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वहीं हत्या उपरांत गांव में जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बातें कही जा रही हैं। घटना की जानकारी पुलिस को प्राप्त होने उपरांत मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे पुलिस बल के साथ और साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक राजकुमार का कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही वह जमीन खरीद -बिक्री करने वाले लोगों के साथ रहता था। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives