Home » बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग के कारण हुई घटना
राजस्थान

बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मान रही प्रेम प्रसंग के कारण हुई घटना

उदयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) नेता के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग के कारण हत्या मान रही है।

सोमवार देर रात 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में झाड़िय़ों में मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रात करीब 2 बजे बीएपी नेता को सरपंच प्रकाश का फोन आया था। सरपंच ने लोकेशन बताते हुए कहा कि तुम्हारा भाई झाड़िय़ों में पड़ा है। एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

Search

Archives