Home » केंद्रीय मंत्री अमित शाह का रायपुर प्रवास आज, विधानसभा चुनाव 2023 पर हो सकता है मंथन
छत्तीसगढ़ रायपुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का रायपुर प्रवास आज, विधानसभा चुनाव 2023 पर हो सकता है मंथन

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6.50 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।

भाजपा कार्यालय में शाम 7.10 से 8 बजे तक का समय डिनर के लिए आरक्षित रहेगा। रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर रणनीति पर भी मंथन हो सकता है। इसके बाद शाह बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 10.45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Search

Archives