Home » बॉलीवुड मॉडल को अकेली देख ड्राईवर की नीयत बिगड़ी, विरोध जताया तो सुनसान सड़क पर छोड़कर भागा
रायपुर

बॉलीवुड मॉडल को अकेली देख ड्राईवर की नीयत बिगड़ी, विरोध जताया तो सुनसान सड़क पर छोड़कर भागा

रायपुर। नवा रायपुर में एक बॉलीवुड मॉडल के साथ ड्राईवर ने बदतमीजी की। विरोध जताने पर उसे रात में सुनसान सड़क पर उतारकर फरार हो गया। घटना के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया।
जानकारी के अनुसार रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। सेलिब्रिटी क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुंबई से बॉलीवुड कलाकार पहुंच रहे हैं। बीती रात मुंबई से सेलिब्रिटी क्रिकेट प्रीमियर लीग में बॉलीवुड कलाकारों को चियर करने कुछ एक्ट्रेस और मॉडल पहुंची हैं। इन्हीं में से एक मॉडल को लेकर सीसीएल आयोजन से जुड़ा एक ड्राईवर नवा रायपुर से होटल जा रहा था। मगर बीच रास्ते में ड्राईवर ने अकेली एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। मॉडल ने ड्राईवर को फटकार लगाई तो वो विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर ड्राईवर ने उसे नवा रायपुर की सुनसान सड़क पर उतारकर उसे अकेला छोड़ वहां से फारार हो गया। फिर कुछ समय बाद सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आयोजक टीम के दूसरे सदस्य उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उन्होंने मॉडल की मदद की। सूत्रों की मानें तो यह मॉडल कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं । होटल पहुंचने के बाद जब इस बात की जानकारी अन्य कलाकारों को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। नाराजगी बढ़ी तो आयोजकों ने पुलिस को भी बुलाया और मामले की जानकारी दी। पता चला कि ड्राईवर कुछ स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों के लिए गाड़ी चलाने का काम करता है। आयोजक टीम के कुछ स्थानीय लोगों ने सीसीएल के मेहमानों को होटल से स्टेडियम लाने-ले जाने के लिए किराए पर गाड़ियां ले रखा है।

Search

Archives