Home » यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, 3 का रूट बदला
रायपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, 3 का रूट बदला

रायपुर।  ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं कुछ रेल गाड़ियां दूसरे मार्ग से होकर चलेंगी। इसके पीछे की वजह को लेकर रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्यों का हवाला दिया है।

उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और अन्य संरक्षा संबंधित कार्य होने से ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं अन्य संरक्षा संबंधित कार्य होने से पॉवर ब्लॉक लिया जायेगा। दूसरी ओर चक्रधरपुर एवं रांची रेल मंडल में विभिन्न सेक्शनों में ब्लॉक लेकर कई कार्य किया जाएगा। इस कारण कई गाड़ियां रद्द रहेंगी तो कई दूसरे मार्ग से होकर चलेंगी।

4 जनवरी से रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  • दिनांक- 4, 6 से 15 जनवरी तक गाड़ी संख्या-18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक- 5, 7 से 16 जनवरी तक गाड़ी संख्या-18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक- 8 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली-20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक- 10 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या-20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक- 7 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या-12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक- 9 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या-12550 उधमपुर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तन मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • दिनांक 11 जनवरी,  2025 को मालदा डाऊन से चलने वाली 13425  मालदा डाऊन–सूरत  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल- सिनी- राउरकेला होकर चलेगी।
  • दिनांक 07 जनवरी,  2025 को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल- सिनी- राउरकेला होकर चलेगी।
  • 8 जनवरी को हैदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या-07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस राउरकेला-सिनी-चांडिल मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी।

Search