Home » महालक्ष्मी मार्केट में आगजनी : चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें, लाखों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़ • रायपुर

महालक्ष्मी मार्केट में आगजनी : चौथी मंजिल तक पहुंचीं लपटें, लाखों के नुकसान की आशंका

रायपुर। पंडरी इलाके में रविवार को आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन शॉप में अचानक आग लग गई। आग से उठता काला धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आग देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महालक्ष्मी मार्केट की एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी। इस मंजिल पर रखे फर्नीचर आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन होना अभी बाकी है।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Search