रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य साक्षात्कार चरण तक पहुंचे अभ्यर्थियों को वास्तविक इंटरव्यू जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराना और उन्हें विशेषज्ञों से उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक सीजीपीएससी अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित गूगल शीट में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार चरण की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से इस निशुल्क अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन या कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल के मोबाइल नंबर 9425502970 तथा चंद्रेश के मोबाइल नंबर 7389931878 पर संपर्क कर सकते हैं।







