Home » भीषण सड़क हादसा : ट्रक-कार में जोरदार भिड़ंत, पांच की मौत
रायपुर

भीषण सड़क हादसा : ट्रक-कार में जोरदार भिड़ंत, पांच की मौत

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाइवे 53 पर ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। घटना में  5 लोगों की मौत हो गई है।  घटना उमरिया के मयूर कॉलेज के पास हुआ।

मृतकों में सभी पुरुष और उरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अछोली निवासी मोहम्मद फिरोज और उसके दोस्त कार में सवार थे। कार मोहम्मद फिरोज की बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंदिर हसौद पुलिस मौजूद है।

Search

Archives