Home » महिला मैनेजर का आरोप, कार शोरूम के मालिक ने किया बैड टच, एफआईआर दर्ज
रायपुर

महिला मैनेजर का आरोप, कार शोरूम के मालिक ने किया बैड टच, एफआईआर दर्ज

रायपुर। शादीशुदा महिला मैनेजर से एक कार शोरूम के मालिक ने बैड टच कर अश्लील हरकत की है। महिला ने गुढ़ियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कार शोरूम में मैनेजर के पद पर है। 23 सितंबर को मालिक गणेश अनंत उसके पास आया। पहले तो उसने कुछ देर बात की फिर धीरे से उसकी कमर के नीचे बैड टच किया। महिला मैनेजर ने तुरंत इसका विरोध जताया। महिला के विरोध करने पर शोरूम के मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। बात बढ़ने लगी तो महिला ने सैलरी देने को कहा। इसके बाद उसे शोरूम से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Search

Archives