Home » ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता और भाई घायल
छत्तीसगढ़ रायपुर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता और भाई घायल

कवर्धा. कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत ट्रेक्टर की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं माता-पिता और घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु पंडिरया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी ग्रामीणो ने पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोडापुरी की है. मृतक बच्ची का नाम फुलेश्वरी चंद्राकर निवासी नवापारा है. वह अपने माता-पिता और भाई के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे. जल्दी निकलने के चक्कर में कीचड़ के चलते सड़क पर बाइक फिसल गई और सभी बाइक सवार बगल से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए.इस हादसे में बाइक सवार माता-पिता और दो बच्चे घायल हो गए. सभी को पंडरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया, बाकी सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

Search

Archives