Home » ईंट भट्ठे पर सो रहे 5 मजदूरों की धुएं में दम घुटने से की मौत,एक की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ • रायपुर

ईंट भट्ठे पर सो रहे 5 मजदूरों की धुएं में दम घुटने से की मौत,एक की हालत नाजुक

महासमुंद-पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. शराब के नशे में पांचों मजदूर ईंट भट्ठे पर सो रहे थे. सभी मजदूर भट्ठे के ताप में सुलझ गए और धुएं में दम घुटने से जान चली गई. एक गंभीर मजदूर को बसना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है.

एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की है.यह घटना बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर की है. मिली जानकारी के मुताबिक, ईट भट्ठे में आग लगाने के बाद सभी मजदूर वहीं सोए थे. अचानक आग सुलगने और उसके धुएं से मजदूरों का दम घुटने लगा और मौत हो गई. सभी मृतक मजदूर गढ़फुलझर के निवासी बताए जा रहे हैं. बसना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Search