रायगढ़। चाय-नाश्ते का ठेला चलाने वाले एक व्यवसायी से मारपीट कर बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल तोड़ दिया और 37 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव खुर्द निवासी इतेन्द्र गुप्ता ने कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चाय-नाश्ता का ठेला चलाता है। 19 मार्च को वह अपने छोटा हाथी वाहन से महुआ लेने कापू से जमरगा बाजार जा रहा था।
दोपहर करीब एक बजे मडवाताल पहाड़ के नीचे मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और बैग में रखे 37 हजार रुपये लूटकर धरमजयगढ़ की ओर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।







