Home » नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा: डम्फर ने 6 बालिकाओं रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर
छत्तीसगढ़ रायगढ़

नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा: डम्फर ने 6 बालिकाओं रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर

सारंगढ़/ सारंगढ़ क्षेत्र के दानसरा से सलार बटाउंपाली नेशनल हाईव में रोड में आज एक दर्दनाक घटना घटित हुई। आज सुबह 7ः30 बजे सिदर मोहल्ले में रहने वाली 6 लड़कियां नहाने के लिए पैदल तालाब जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। घटना में 2 बालिकाओं की तुरंत मौत हो गई एवं 4 अन्य गंभीर हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रायगढ़ के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया है

इस दर्दनाक हादसा में 6 बच्चियां चपेट में आ गई। मौके से चालक डंफर सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख पुकार मच गया और सभी को आनन फानन में सारंगढ़ हस्पताल ले जाया गया। जहा पर 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया वही 1 बच्ची गंभीर रूप से घायल को रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार (17 वर्ष), कविता सिदार (10 वर्ष), अंजू सिदार (16 वर्ष), भारती सिदार (1 वर्ष), डिंकी सिदार (10 वर्ष), अंतरा सिदार (13 वर्ष) है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्‍का जाम कर दिया है और लोगो में जमकर गुस्सा है।

Search

Archives