तेलंगाना में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से हादसा हो गया है। थार अनियंत्रित होते ही कुंए में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है गाड़ी चलाते समय फोन पर IPL देखने की वजह से हादसा हुआ और एक युवक की जान चली गई।
जगतियाल का रहने वाला अरुण, जो गाड़ी चला रहा था। वह कुएं में डूब गया और उसकी मौत हो गई। निवेश और अश्विन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
क्रेन की मदद से कुएं से निकाली गई थार : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। अरुण के शव और गाड़ी को बाहर निकालने के लिए दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कुएं में गिरी थार को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि कार चलाते समय युवक कहीं शराब के नशे में तो नहीं थे।







