Home » मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा, महिला समेत 3 की हत्या, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
देश

मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा, महिला समेत 3 की हत्या, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक महिला सहित तीन लोग को मार गिराया। यह घटना शुक्रवार की सुबह की है। एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सैतु-गाम्फाजोल उपमंडल के लोइबोल खुल्लेन गांव में तड़क़े करीब 4 बजे हुए हमले के दौरान आग लगने से कम से कम सात घर जलकर खाक हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कई मिनट तक चली गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई, जिसके चलते ग्रामीण पास के वन क्षेत्रों में शरण लेने के लिए भाग गए। मृतकों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमेरी हाओकिप और जंगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है। राज्य में कुकी जनजातियों की सर्वाेच्च संस्था, कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने इस हमले की निंदा की है। इसके साथ ही दोषियों को पकड़ऩे के लिए जांच की मांग की है। उसने एक बयान में कहा कि केआईएम निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हिंसा के इस बर्बर कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। निर्दाेष व्यक्तियों की जानबूझकर हत्या करना, घरों और आजीविका को नष्ट करना मानवीय गरिमा और मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

Search

Archives