Home » नैना देवी से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरा वाहन नहर में गिरा, कई लापता
देश

नैना देवी से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरा वाहन नहर में गिरा, कई लापता

पंजाब। पंजाब में एक बड़ा हादसा हो गया जब नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक छोटा हाथी गाड़ी (छोटी यात्री वैन) जगेरा पुल के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना खन्ना के दोराहा इलाके की बताई जा रही है। इस गाड़ी में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आसपास के इलाकों से गोताखोरों को बुलाया गया है और बाकी श्रद्धालुओं की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Search

Archives