Home » बैंक मैनेजर के घर घुसकर बेरोजगार इंजीनियर ने बंदूक दिखाकर की लूटपाई की कोशिश, गिरफ्तार
देश

बैंक मैनेजर के घर घुसकर बेरोजगार इंजीनियर ने बंदूक दिखाकर की लूटपाई की कोशिश, गिरफ्तार

पुणे के पिंपले गुरव इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मणिपुर से आए एक बेरोजगार और कर्ज में डूबे इंजीनियर ने कथित तौर पर एक बैंक मैनेजर के घर में घुसकर उनके बेटे को बंदूक दिखाकरलूटपाट की कोशिश की। बैंक मैनेजर के भाई ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी सांगबोई कोम सेर्तो पिछले साल आईटी कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट की नौकरी गंवाने के बाद भारी कर्ज में डूब गया था। उसके पास पुणे के एनआईबीएम इलाके में दो फ्लैट हैं, जिनकी ईएमआई भरने में वह असमर्थ था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने लूट की योजना बनाई।

मामले में पुलिस के अनुसार आरोपी सांगबोई जिस बैंक में अक्सर जाता था, वहीं के मैनेजर को अपना निशाना बनाया। उसने कई दिनों तक बैंक मैनेजर का पीछा किया और उनके घर की रेकी की। 31 जुलाई की शाम वह कुरियर डिलीवरी एजेंट बनकर मैनेजर के घर पहुंचा और दरवाजा खुलते ही मैनेजर के बेटे पर बंदूक तान दी।

हीरो बना बैंक मैनेजर का भाई- हालांकि इस पूरे मामले में जब आरोपी हथियार के बल पर लड़के से पैसे मांग रहा था, तभी घर में मौजूद बैंक मैनेजर के भाई ने पीछे से उसे दबोच लिया। थोड़ी झड़प में उन्हें चोट भी आई, लेकिन उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को बुला लिया।

 पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एक खुकरी और विस्फोटक जैसा दिखने वाला नकली उपकरण बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ डकैती, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि किस तरह बेरोजगारी और कर्ज में डूबा इंसान अपराध की ओर अग्रसर हो सकता है।

Search

Archives