Home » लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद
देश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

पटियाला। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पटियाला- अंबाला हाईवे पर शंभू गांव के पास एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, शंभू गांव के पास पटियाला- अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या करने के बाद वे नेपाल भाग गए थे और पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध करने के लिए विदेशी आकाओं के निर्देश पर वापस लौटे थे। डीजीपी ने पोस्ट में आगे बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न आपराधिक कानूनों सहित 15 से अधिक जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। वे हाल ही में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी वांछित थे। इसके पास से 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Search

Archives