Home » अभिनेता सतीश कौशिक की अचानक मौत पर सामने आई चौकाने वाली बात, पुलिस टीम को फार्म हाउस से मिली दवाएं
Satish Kaushik Death
देश

अभिनेता सतीश कौशिक की अचानक मौत पर सामने आई चौकाने वाली बात, पुलिस टीम को फार्म हाउस से मिली दवाएं

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार और अभिनेता सतीश कौशिक की राजधानी में हुई अचानक मौत को लेकर चौकाने वाली बात सामने आई हैं। जिसके बाद सतीश कौशिक की मौत पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।बताया जा रहा है कि उन्हें होली की पार्टी के बहाने दिल्ली के एक बड़े बिल्डर और एक गुटखा कंपनी मालिक ने दिल्ली बुलाया था। रजोकरी के वेस्ट एंड कालोनी स्थित एक आलीशान फार्म हाउस में गोपनीय तरीके से पार्टी आयोजित की गई थी। वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाएं भी बरामद हुई हैं। ये पार्टी किस तरह की थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हुए, इसकी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम ने उस फार्म हाउस का भी दौरा किया है, जहां यह पार्टी आयोजित की गई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस को फार्म हाउस से कुछ दवाएं बरामद हुई हैं। वहीं, पुलिस ने बताया कि एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर आयोजित हुई पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट को खंगाला जा रहा है। इस पार्टी के आयोजन में एक उद्योगपति भी शामिल है, जो एक मामले में फरार चल रहा है। होली पर देर रात अचानक सतीश कौशिक को सीने में दर्द शुरू होने पर जब उन्हें फार्म हाउस से गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की सूचना मिलते ही विकास अंडर ग्राउंड हो गया और अगले दिन वह दुबई भाग गया। उसने उक्त बिल्डर को मामले को निपटाने की जिम्मेदारी सौंप दी। बिल्डर ने रात में एक विशेष आयुक्त को कॉल कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

Search

Archives