Home » दो पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या, साथी ने की 15 राउंड फायरिंग
देश

दो पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या, साथी ने की 15 राउंड फायरिंग

आइजोल। दो पुलिसकर्मियों पर उसके ही साथी द्वारा 15 राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार देने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार मिजोरम सशस्त्र पुलिस के दो कर्मियों की कोलासिब जिले में उनके ही एक साथी ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लालबियाकथंगा खियांग्ते ने बताया कि आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा ने 56 साल की उम्र में अपनी सर्विस रायफल से कम से कम 15 राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार जे लालरोहलुआ और हवलदार इंद्र कुमार राय के रूप में हुई है।

Search