Home » रामगढ़ में आज होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, विधानसभा भी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
दिल्ली-एनसीआर देश

रामगढ़ में आज होगा शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, विधानसभा भी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार की सुबह 8ः56 बजे निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को आज झारखंड लाया गया।

बता दें कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में 5 अगस्त को 3 बजे किया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा।

झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Search

Archives