Home » उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही : कई होटल-दुकानें मलबे में दबे, चार लोगों की मौत
देश

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही : कई होटल-दुकानें मलबे में दबे, चार लोगों की मौत

आज उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में अचानक बादल फट गया। बादल फटते ही सैलाब आ गया। पहाड़ का मलबा सैलाब बनकर नीचे आ गया। देखते ही देखते इस भयावह घटना से चीख पुकार मच गई। बादल फटते ही खीर गंगा उफान पर आ गई। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और तेज पानी में बह गए। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। कई लोगों के मरने, लापता होने और फंसे होने की जानकारी सामने आई है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

हादसे में अभी तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोगों के दबे होने की खबर है। कई होटल और दुकानें जमींदोज हो गईं, स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं।

इस आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 01374-222126, 01374-222722, और 9456556431। इन नंबरों पर कॉल कर जरूरी जानकारी ली जा सकती है।

Search

Archives