सूत्रों के अनुसार आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आतंकी घटना को अंजाम देते, इससे पहले ही पुलिस टीम ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने पुंछ के नियंत्रण रेखा से सटे शाहपुर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सेना, पुलिस की एसओजी टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। एक एके 47 राइफल, चार एके राइफल की मैगजीन, 20 हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं। इस क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।







