Home » फंसे मजदूरों के मदद के लिए राउरकेला स्टील प्लांट आया आगे, भिजवाया बड़े डायमीटर का पाइप
देश

फंसे मजदूरों के मदद के लिए राउरकेला स्टील प्लांट आया आगे, भिजवाया बड़े डायमीटर का पाइप

राउरकेला ( ओडिशा)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए स्मार्ट सिटी राउरकेला शहर से भी सहयोग का हाथ बढ़ाया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से उसके मलबे में 41 श्रमिक फंसे हुए हैं। उन्हें वहां से निकालने के निरंतर प्रयास जारी है। इस दिशा में स्मार्ट सिटी राउरकेला शहर से भी सहयोग का हाथ बढ़ाया गया है। राउरकेला स्टील प्लांट ने सुरंग में मौजूद मजदूरों को निकालने के लिए बड़े डायमीटर का पाइप उपलब्ध कराया है।

कोरोना काल में भी आरएसपी ने की थी मदद

कोरोना काल में जहां राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर हजारों लोगों की जान बचाई थी। वहीं एक दफा फिर सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए राउरकेला स्टील प्लांट ने बड़े डायमीटर का पाइप उपलब्ध कराया है। सोमवार को राउरकेला से दो एयरक्राफ्ट के जरिए बड़े डायमीटर वाले पाइप भिजवाए गए हैं, जबकि और भी पाइप भिजवाया जाना है।

राउरकेला एयरपोर्ट पर नहीं है नाइट लैंडिंग की सुविधा

हालांकि, राउरकेला एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में अगर शाम से पहले एयर क्राफ्ट राउरकेला पहुंचता है, तो उसमें जल्द से जल्द पाइप लोडिंग कर भिजवाने के लिए आरएसपी की ओर से तैयारी कर रखी गई है। आरएसपी की ओर से यह मदद दिए जाने के कारण एक बार फिर आरएसपी की प्रशंसा हो रही है।

Search

Archives