Home » सड़क हादसा : खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, पांच घायल
देश

सड़क हादसा : खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

रियासी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। माहौर से गुल जा रही एक ईको गाड़ी रामाकुंडा मोड़ पर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी नंबर JK19A-4098 थी। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तेज रफ्तार और मोड़ बनी मौत की वजह :  स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण बताया जा रहा है। घायलों का इलाज रियासी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

Search

Archives