Home » पटवारी के 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, जाने कैसे करें आवेदन
देश

पटवारी के 30 हजार पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, जाने कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप एक बेहतरीन जॉब प्राप्त कर सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से पटवारी लेखपाल भर्ती के नोटिफिकेशन को लेकर अपडेट आ चुका है। पटवारी लेखपाल भर्ती को लेकर अगर महत्वपूर्ण जानकारियों की बात करें तो भर्ती का नाम है पटवारी लेखपाल रिक्रूटमेंट 2023 जहां पर कुल 30 हजार पदों पर भर्ती होगी। पदों के नाम की बात करें तो पटवारी लेखपाल के पदों पर यह भर्तियों का आयोजन होने वाला है। पटवारी लेखपाल भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण तिथियों की बात करें तो आवेदन की आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं हुई है। जानकारी निकल कर आ रही है कि मार्च से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। काफी लंबे समय से बिहार में पटवारी भर्ती के पद खाली हैं।उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यतापटवारी भर्ती 2023 : पटवारी भर्ती के लिए यार्थियों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थी को 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। फार्म भरकर लिंक के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।—

Search