माघ मेला में फूल देने आश्रम गई थी
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र स्थित आश्रम में किशोरी से रेप का आरोपी बाबा संजीव महाराज ने पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया बदल दिया था। डाढ़ी और बाल को घोटवाकर क्लीन सेफ हो गया था। इसके बाद भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाबा को झूंसी के लोटस तिराहे से शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।प्रतापगढ़ से एक परिवार माघ मेला में फूल का व्यापार करने आया हुआ था। परिवार में एक किशोरी भी थी। वह आश्रमों जाकर महंतों के आर्डर पर फूल और माला पहुंचाने का कार्य करती थी। रोज की तरह वह विगत पांच फरवरी को संजीव महाराज के परमार्थ उत्थान एवं अनुसंधान संस्थान मंगला धान आश्रम गई हुई थी। किशोरी ने संजीव महाराज पर प्रसाद देने के बहाने कैंप में बुला कर रेप का आरोप लगाया था। उसने परिजनों को अपनी व्यथा सुनाई। पीड़िता की मां ने झूंसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही संजीव महाराज आश्रम छोड़ कर भाग निकला। पुलिस से बचने के लिए बाबा ने अपना हुलिया ही बदल लिया। बड़ी-बड़ी दाढ़ी और बाल को हटाकर क्लीन सेफ हो गया। इसके बावजूद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाश में जुटी झूंसी पुलिस को मुखबिर ने बाबा के संबंध में सूचना दी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेप के आरोपी बाबा संजीव महाराज को गिरफ्तार कर लिया है।बलिया का मूल निवासी है बाबापुलिस ने बताया कि आरोपी संजीव महाराज का पूरा नाम संजीव कुमार राय है। उसके पिता प्रताप नारायण राय की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद ही वह संत बना। संजीव का मूल घर बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र स्थित मड़वार गांव में है। वह परमार्थ उत्थान एवं अनुसंधान संस्थान मंगला धाम आश्रम का संचालक था। वह अपना हुलिया बदल कर घूम रहा था। उसके बारे में मुखबीर ने सटीक सूचना दी थी। घटना की बाबत उससे पूछताछ की जा रही है।







