Home » पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी
देश

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना। लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर व पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के घर को बम से उडाऩे की धमकी दी गई है। निगम कमिश्नर की सरकारी मेल पर सुबह 7.28 बजे एक मेल भेजा गया है। इसमें लिखा गया है कि बम धमाका मेयर व दलजीत दोसांझ घर ते। इसमें मेयर के घर पर 1.11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई है और छह जून तक दलजीत दोसांझ के घर गांव में रात 9.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। खालीस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डाक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा का नाम लिखा गया है। इस धमकी भरी मेल आने के बाद मेयर कैंप आफिस पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है।

Search